
सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर बाघराज वार्ड स्थित छत्रसाल नगर कॉलोनी में आवासों की व्यापक जांच की गई। जांच के दौरान 22 ऐसे व्यक्तियों का पता चला, जिन्होंने आवंटित आवासों पर अवैध कब्जा किया या उन्हें बेचने की कोशिश की। इसके बाद नगर निगम ने मोतीनगर थाना में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के आदेश दिए।
एफआईआर में जिन व्यक्तियों का नाम शामिल है उनमें ज्योति/सीताराम नामदेव, शांति/शिवप्रसाद साहू, देवशंकर/बाबूलाल, ग्याप्रसाद/कुंजविहारी तिवारी, ताराचंद/देवीलाल गुप्ता, राजेन्द्र परमानंद ठाकुर, सलीम रईन/बजीर, हरिशंकर/बाबूलाल नामदेव, मालती कोरी, मौसम कोरी, राजेश निर्भय अहिरवार, प्रीति/मनोज रजक, अनिल एच.एन. सारस्वत, संतोष बाबूलाल चौरसिया, अशोक रामचरण सोनी, पंचम अल्ले अहिरवार, मेहरूनिशा, अब्दुल रईस, हरिदास, नर्मदा प्रसाद, अजीम बहना/मजीद बहना, गायत्री शंकर दुबे, दिनेश बल्देव अग्रवाल, अयूब नफीस, रेशमा इल्यास शामिल हैं।
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि यह जांच गरीब परिवारों को प्रदान किए गए पक्के आवासों में अवैध कब्जा, 20 हजार रुपए जमा कर कब्जा करने, आवासों को किराए पर देने और अनधिकृत बिक्री को रोकने के लिए की गई। जांच में कुल 102 अपात्र, 209 पात्र व्यक्ति और 49 निगम आधिपत्य वाले आवास पाए गए। निगम अधिकारियों ने रहवासियों से दस्तावेजों के आधार पर आवासों के अधिकारों की भी पुष्टि की।
