मुंबई में शुरू हुई हिंदी फिल्म “दीप दुर्गा” की शूटिंग

मुंबई, (वार्ता) महादेवी डिजिटल प्रेजेंट्स के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म “दीप दुर्गा” की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है।

फिल्म दीप दुर्गा में मुश्ताक खान, हेमेंद्र चौधरी, समिधा किरण, अजीत पंडित, खुशबू कमल अहम भूमिकाओं में हैं।

मुश्ताक खान ने बताया, “मैं इस फिल्म में एक तांत्रिक की भूमिका निभा रहा हूँ। यह फिल्म धार्मिक धारणाओं पर आधारित है और इसमें मैं अपने अभिनय का एक नया पहलू दिखाने की कोशिश कर रहा हूँ।”

निर्देशक रंगलाल निशाद ने बताया, “यह फिल्म एक धार्मिक और सामाजिक मुद्दे पर आधारित है, जिसे हम दर्शकों के सामने एक नए और रोमांचक तरीके से पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।”

निर्माता अब्दुल सिद्दीकी प्रिंस ने बताया, “हम इस फिल्म को एक बड़े पैमाने पर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।फिल्म की शूटिंग 25 दिनों तक मुंबई में होगी और इसके बाद इसे पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए भेजा जाएगा।”

 

Next Post

प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी म्यूजिकल ड्रामा बैंडवाले का ट्रेलर रिलीज़ किया

Thu Feb 12 , 2026
मुंबई, (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी म्यूजिकल ड्रामेडी सीरीज “बैंडवाले” का दिल छू लेने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह प्राइम ओरिजिनल सीरीज अंकुर तिवारी और स्वानंद किरकिरे द्वारा लिखी और तैयार की गई है, जबकि निर्देशन अक्षत वर्मा और अंकुर तिवारी ने किया है। सीरीज का निर्माण […]

You May Like