जबलपुर: अधारताल और घमापुर में चाकूबाजी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।अधारताल पुलिस के मुताबिक संजय केवट 44 वर्ष निवासी करोंदा नाला रिषीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करोंदानाला पट्रोल पम्प के सामने उसकी इलेक्ट्रिक की दुकान है। वह अपने घर से खाना खाकर दोपहर लगभग 3 बजे दुकान आया था.
उसकी दुकान में अतुल गुप्ता एवं आकाश गुप्ता दोनों भाई मिले जिनसे उसकी पूर्व से आपसी रंजिश है, दोनों उसे घूरकर देखे और विवाद करने लगे। अतुल गुप्ता ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उसके पेट में मारने का प्रयास किया वह घूमा तो चाकू उसके वायें पैर की जांघ में चोट आई, आकाश गुप्ता ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की।
इसी प्रकार घमापुर थाने में मोहित समुद्रे 36 वर्ष निवासी झंडा चौक द्वारका नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई 20-25 दिन पूर्व उसके एवं ऐश्वर्य नाहर के परिवार का विवाद हो गया था, दोनों पक्षों के परिवार एवं रिश्तेदारों ने समझाकर राजीनामा करा दिया था शुक्रवार दोपहर लगभग 1-45 बजे वह मूली लेने पंकज गारमेंट के सामने गोपाल होटल के पास खड़ा था तभी ऐश्वर्य नाहर अपने साथी पुष्पराज सिंह जो स्कूटी चला रहा था के साथ उसके पास आया, पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत से ऐश्वर्य ने चाकू से हमलाकर पेट एवं सीना में चोट पहुॅचा दी, वह जान बचाकर भागने लगा तो पुष्पराज ने चाकू से हमला करने लगा, दोनों ने चाकू से हमलाकर माथा, पेट, सीना दोनों पैर की जांघ, नाक में चोटें पहुॅचा दी।
