मोहल्ला क्लिनिक वालों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही सरकार : आप

नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली सरकार पर मोहल्ला क्लिनिको को बंद करके इसमें काम करने वाले हजारों लोगों को नौकरी से निकलने की तैयारी करने करने का आरोप लगाया।

‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिस प्रकार से 10 हजार से भी अधिक बस मार्शलों को नौकरी से निकाला, उसके बाद अस्पतालों में काम करने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटर को नौकरी से निकला, गेस्ट टीचरों को नौकरी से निकला, अलग-अलग विधानसभाओं में काम करने वाले विधानसभा फैलो को निकाला इस श्रृंखला में अब मोहल्ला क्लीनिक में काम करने वाले स्टाफ की बारी आ गई है। अब दिल्ली सरकार मोहल्ला क्लिनिको को बंद करके मोहल्ला क्लिनिको में काम करने वाले हजारों लोगों को नौकरी से निकलने की तैयारी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह बड़े ही दुख की बात है कि केवल और केवल राजनीतिक द्वेष के चलते भाजपा हजारों लोगों को धीरे-धीरे कर बेरोजगार कर रही है।

उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में मोहल्ला क्लीनिक में काम करने वाले डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और मल्टी टास्किंग स्टाफ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जनता दरबार में आज अपनी नौकरी को बचाने के लिए गुहार लगाने पहुंचे।

 

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 4.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 690.6 अरब डॉलर पर

Fri May 16 , 2025
मुंबई, 16 मई (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में जबरदस्त बढ़ोतरी होने से 09 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 690.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.07 अरब […]

You May Like