विदेशी मुद्रा भंडार 4.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 690.6 अरब डॉलर पर

मुंबई, 16 मई (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में जबरदस्त बढ़ोतरी होने से 09 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 690.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.07 अरब डॉलर घटकर 686.06 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 09 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 19.6 करोड़ डॉलर की मजबूती के साथ 581.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 4.5 अरब डॉलर की भारी बढ़ोतरी हुई और यह चढ़कर 86.3 अरब डॉलर हो गया।

वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.6 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 18.5 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में 13.4 करोड़ डॉलर की कमी आई और यह पिछले सप्ताह के मुकाबले घटकर 4.4 अरब डॉलर रह गई।

Next Post

आरबीआई ने ड्यूश बैंक इंडिया पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

Fri May 16 , 2025
मुंबई, 16 मई (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों के पालन नहीं करने के आरोप में ड्यूश बैंक एजी, इंडिया पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि बैंक ने बड़े कर्ज़दारों की जानकारी समय पर केंद्रीय डेटाबेस में नहीं दी, जो नियमों […]

You May Like