आरबीआई ने ड्यूश बैंक इंडिया पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

मुंबई, 16 मई (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों के पालन नहीं करने के आरोप में ड्यूश बैंक एजी, इंडिया पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि बैंक ने बड़े कर्ज़दारों की जानकारी समय पर केंद्रीय डेटाबेस में नहीं दी, जो नियमों के मुताबिक जरूरी है। यह लापरवाही बैंक की वित्तीय निगरानी के दौरान सामने आई, जो 31 मार्च 2024 तक की स्थिति पर आधारित थी।

केंद्रीय बैंक ने जांच के बाद बैंक को नोटिस भेजा और जवाब मांगा कि नियमों के उल्लंघन के लिए उस पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए। बैंक के जवाब और सुनवाई के बाद आरबीआई ने पाया कि नियमों का उल्लंघन हुआ है इसलिए उस पर मौद्रिक जुर्माना लगाया गया।

 

Next Post

इस्पात मंत्रालय की नयी वेबसाइट शुरू

Fri May 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को इस्पात मंत्रालय की नयी वेबसाइट का शुभारम्भ किया। राजधानी में उद्योग भवन में मंत्रालय के कार्यालय में आयोजित विशेष समारोह में वेबसाइट के शुभारंभ समारोह में इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड्रिक और […]

You May Like