इंदौर:गांधीनगर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से 15,700 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं.गांधी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई रात 9 बजे ग्राम लिम्बोदागारी, गांधी नगर स्थित दिलीप गारी के खेत में की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेला जा रहा है.
पुलिस ने यहां छापा मार कार्रवाई करते हुए अंसार (छोटी खजरानी, थाना एम.आई.जी.), मोहम्मद शकील (असरफ नगर, खजराना), विशाल (सुभाष नगर, परदेशीपुरा), नितिन चौकसे (यशोदा नगर, गोरी नगर, हीरा नगर), दिलीप (ग्राम लिम्बोदागारी, गांधी नगर), उमेश (जगजीवन राम नगर), अभय (जनता कॉलोनी, परदेशीपुरा), दीपू चौकसे (सुभाष नगर). गांधीनगर पुलिस ने सभी 9 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
