इस साल भी होगा वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेले का आयोजन

ग्वालियर: ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में 26वाँ वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला पूरी भव्यता एवं गरिमा के साथ आयोजित होगा। ग्वालियर में 17 एवं 18 जून को लक्ष्मीबाई की समाधि के सामने स्थित मैदान में यह मेला लगेगा। वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया की मौजूदगी में मेले की तैयारियों को लेकर व्हीआईपी सर्किट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी संबंधित अधिकारियों को बलिदान मेले से संबंधित सभी व्यवस्थायें उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, एडीएम टी एन सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिकरवार, एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह व एसडीएम मुरार नरेश कुमार गुप्ता मौजूद थे।

Next Post

फल व्यापारी की दुकान में चोरी,नकदी से भरा बैग लेकर फरार

Mon Jun 2 , 2025
सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र के सोनवर्षा स्थित फल और सब्जी मंडी में एक खरबूजा व्यापारी की दुकान से बदमाश लाखों रुपए नकदी और मोबाइल से भरा बैग लेकर फरार हो गए। कृष्ण नगर मुरली भवन निवासी आकाश सेवानी ने बताया कि वे सुबह अपनी दुकान पर व्यवसाय के लेनदेन के […]

You May Like