गोवर्धन मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग: राजपूत

सागर। सागर जिले के जैसीनगर में आयोजित गोवर्धन मेला में पहुंचे खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मोनियो के साथ गोवर्धन भगवान की पूजा कर मेला में परंपरागत दिवाली गीत गाई और मोनियों तथा क्षेत्रवासियों के साथ जमकर झूमे ।

इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मैं लगभग 30 वर्षों से जैसीनगर के गोवर्धन मेला में शामिल हो रहा हूं। मेला हमारी संस्कृतक विरासत को दर्शाता है कि हम कितने संपन्न धर्म और समाज से आते हैं । हमारे तीज त्यौहार परंपराएं हमारी बहुमूल्य विरासत है हमें अपने सभी त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए हमारा देश त्योहारों का देश है।मंत्री श्री राजपूत ने पूरे मेले का भ्रमण किया एवं क्षेत्र वासियों तथा स्थानीय दुकानदारों से खरीदी कर उनसे सीधा संवाद किया।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मेला एक ऐसा आयोजन है जिसमें आपके क्षेत्र का नाम दूर-दूर तक पहुंचता है हमारे स्थानीय व्यापारियों तथा हस्तशिल्पियों के लिए यह एक बड़ा मंच होता है इसके द्वारा स्थानीय लोगों को व्यापारियों को लाभ मिलता है हमारा प्रयास है कि और अधिक बड़े स्तर पर हम इस मेले का आयोजन करेंगे।

Next Post

गुजरात में दिवाली पर 5,406 आपातकालीन चिकित्सा मामले दर्ज किये गये

Tue Oct 21 , 2025
अहमदाबाद, 21 अक्टूबर (वार्ता) गुजरात में दिवाली के त्योहार पर 5,406 आपातकालीन चिकित्सा मामलों का 108 टीमों ने निपटारा किया, जो सामान्य दिनों की तुलना में 12.06 प्रतिशत अधिक है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि 108 आपातकालीन चिकित्सा सेवा (ईएमएस) ने दिवाली के त्योहार के दौरान पूरे […]

You May Like