आज से शुरू हुईं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएँ

भोपाल: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़े स्कूलों में परीक्षाएँ आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गईं। शहर भर में परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों की हलचल देखी गई। दसवीं और बारहवीं कक्षा के प्रदेश भर में लाखों छात्र-छात्राएँ इस वर्ष परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं तथा बोर्ड की ओर से निगरानी दल भी तैनात किए गए हैं।

स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रों को समय से पहले केंद्र पर पहुँचने, एडमिट कार्ड साथ रखने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। कई केंद्रों पर अभिभावक भी अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहे। इस बार भी बोर्ड छात्रों को उनके स्कूल की अन्य केंद्रों पर परीक्षा का सेंटर हैं। इधर, सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार परीक्षाएँ शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

Next Post

मुंबई की मकोका अदालत का बड़ा फैसला, गैंगस्टर कुमार पिल्लई को हांगकांग वापस भेजने का आदेश, सभी प्रत्यर्पण मामलों में बरी होने के बाद आया निर्देश

Tue Feb 17 , 2026
मुंबई | मुंबई की एक विशेष मकोका (MCOCA) अदालत ने शहर की पुलिस को कथित गैंगस्टर कुमार पिल्लई को उसके देश हांगकांग वापस भेजने के लिए आवश्यक कदम उठाने का महत्वपूर्ण आदेश दिया है। विशेष न्यायाधीश सत्यनारायण आर. नवंदर ने स्पष्ट किया कि पिल्लई को उन सभी मामलों में बरी कर […]

You May Like

मनोरंजन