नवागत एसपी ने किया जावर व आष्टा थाने का निरीक्षण 

आष्टा। पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाक्षी सक्सेना द्वारा गत दिवस आष्टा और जावर थाने का भ्रमण किया गया. भ्रमण के दौरान उन्होंने थानों के विभिन्न रजिस्टर्स को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. विशेषत: पेंडिंग चालान और पेंडिंग माल एवं वाहनों के निकाल हेतु मामलेवार मार्गदर्शन प्रदान किया गया. इसके अतिरिक्त थाना परिसर एवं थाने के मालखाना, विवेचक कक्ष, रिकॉर्ड रूम एवं बंदीगृह का भ्रमण कर यथास्थिति सुधारार्थ निर्देश दिए. उन्होंने थाना स्टाफ से विभिन्न विषयों पर चर्चा की और विभिन्न बीटों और थाने के कार्यकरण में सुधार हेतु आवश्यक अनुदेश प्रदत्त किए. इस दौरान एसडीओपी दामोदर गुप्ता , आष्टा थाना प्रभारी गिरीश दुबे, थाना प्रभारी जावर हेमंत पांडेय एवं समस्त थाना कर्मचारी उपस्थित रहे.

Next Post

अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए सौंपा ज्ञापन 

Fri May 15 , 2026
सीहोर। जिले के ग्राम ढाबला में भू-माफियाओं के दुस्साहस और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक किसान प्रेमसिंह मेवाड़ा का अपहरण कर, डरा-धमकाकर उनकी बेशकीमती जमीन हथियाने का प्रयास किया गया. इस घटना ने पूरे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में […]

You May Like