इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में दोस्ती टूटने से नाराज एक सिरफिरे आशिक की गुंडागर्दी सामने आई है.पुलिस के मुताबिक आरोपी बबलेश दिवाकर निवासी गौरी नगरपिछले 3 साल से 22 वर्षीय युवती का दोस्त था, लेकिन युवती द्वारा बातचीत बंद करने पर वह उसका पीछा करने लगा.
बीते दिन आरोपी युवती के घर के पास खड़ा था. जब भाई ने वहां खड़े होने का कारण पूछा, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. शोर सुनकर जब युवती बाहर आई, तो आरोपी ने सरेराह बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और चिल्लाते हुए धमकी दी कि तू मेरी ही रहेगी हीरानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
