नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां पिछले तीन दिनों से लोगों के बीच ऐसा डर बना हुआ था कि उन्हें सोसाइटी में कदम-कदम पर सतर्क होकर चलना पड़ रहा था। वजह थी. उल्लुओं के लगातार हो रहे हमले।
बताया जा रहा है कि उल्लू अचानक ऊपर से आकर लोगों पर हमला कर रहे थे। करीब आधा दर्जन लोग इनके हमले का शिकार हुए, जबकि कुछ लोगों के सिर से खून तक निकल आया।
शिकायत के बाद वन विभाग की टीम सोसाइटी पहुंची और कार्रवाई करते हुए 8 उल्लुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिनमें 2 वयस्क और 6 बच्चे शामिल हैं।
उल्लुओं के रेस्क्यू के बाद सोसाइटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। अब निवासी इन्हें सुरक्षित प्राकृतिक स्थान पर छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
