प्रधानमंत्री ने अर्पित की स्वामी विवेकानन्द को भावभीनी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, 12 जनवरी(वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की और कहा कि वह युवाओं के लिए एक शाश्वत प्रेरणा, युवा मन में जुनून और उद्देश्य को प्रज्वलित करते रहते हैं।

श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, “ स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। युवाओं के लिए एक शाश्वत प्रेरणा, वह युवा मन में जुनून और उद्देश्य को प्रज्वलित करते रहते हैं। हम एक मजबूत और विकसित भारत के उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Next Post

संस्कृति मंत्रालय ने महाकुंभ में सांस्कृतिक कला ग्राम किया स्थापित

Sun Jan 12 , 2025
नयी दिल्ली,12 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और उसकी संस्थाओं ने महाकुंभ में सांस्कृतिक कला ग्राम ‘कलाग्राम’ की स्थापना की है। दस एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस गांव का लक्ष्य आगंतुकों को लोक कला, चित्रकला और संगीत का एक व्यापक अनुभव प्रदान करना है। संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त […]

You May Like