06 मार्च को फिर से रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’

मुंबई, 03 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ 06 मार्च को फिर से रिलीज होगी। मेकर्स ने कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ को फिर से थिएटर रिलीज का फैसला किया है।कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह अनाउंसमेंट शेयर की। कार्तिक ने फिल्म की आठवीं एनिवर्सरी पर फिल्म का एक स्पेशल वीडियो शेयर किया। पोस्टर के साथ, कार्तिक ने लिखा, ‘इस शुक्रवार… बड़े पर्दे पर एक बार फिर हंसी और इमोशंस को फिर से जिएं! #’सोनू के टीटू की स्वीटी’ 06 मार्च को थिएटर में फिर से रिलीज़ होगी!’ गौरतलब है कि ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ वर्ष 2018 में रिलीज हुयी थी। लव रंजन के निर्देशन में बनी और लव फिल्म्स और टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की हुई इस फिल्म में नुसरत भरुचा और सनी सिंह भी अहम रोल में थे।

Next Post

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से लोहे के सरियों के नीचे दबा मजदूर, मौत  

Tue Mar 3 , 2026
बैतूल। बीती रात सडक़ हादसे में 30 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। काम खत्म होने के बाद वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखे लोहे के सरियों पर बैठकर लौट रहा था, तभी चिखलार के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सरियों के नीचे दबने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो […]

You May Like