रिवीजन अभियान में सक्रिय भूमिका, बाहर चले गए निवासियों के नाम जोड़ने में मदद; 50 से ज्यादा परिवारों को फायदा

इटारसी। इटारसी नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस पार्षद दिलीप गोस्वामी मतदाता सूची रिवीजन (SIR) अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे है। 2003 की पुरानी वोटर लिस्ट में नाम न मिलने वाले सैकड़ों निवासियों, खासकर उन लोगों के रिकॉर्ड ढूंढने में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मदद की, जो वार्ड से बाहर चले गए हैं लेकिन मूल निवासी हैं। इस प्रयास से अब तक 50 से ज्यादा परिवारों को फायदा हुआ है, और उनके नाम नई लिस्ट में जुड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने सभी वार्ड वासियों से अपील की है जिन लोगों को भी फॉर्म दिए गए हैं उनका फॉर्म भरकर BLA के पास सबमिट कराया जाए

Next Post

अगहन मास की अमावस्या पर धारा जी में लगाई सैकड़ो लोगों ने आस्था की डुबकी 

Thu Nov 20 , 2025
बागली। गुरुवार को अगहन मास की स्नान अमावस्या पर्व आने से श्रद्धालुओं ने शीत ऋतु में भी उत्साह के साथ पवित्र नदियों में स्नान किया इस दौरान जटाशंकर चंद्र केसर जयंती माता जैसे पवित्र नदियों किनारे बसे तीर्थ स्थलों पर भी अनेक श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे वही बागली विकास खंड […]

You May Like