कुण्डलपुर में भगवान श्री विमलनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज व विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर महाराज के आशीर्वाद से आर्यिका रत्न चिंतनमति माताजी ससंघ के सानिध्य में जैनधर्म के तेरहवें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ का मोक्षकल्याणक महोत्सव 8 जुलाई 2026 को धूमधाम से मनाया गया.

इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश,पूजन, विधान हुआ.अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया.प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, ऋद्धि कलश, शांतिधारा आदि करने का सौभाग्य श्रेष्ठी श्री रमेश चंद्र कपिल अर्हम चंपावत इंदौर, शुभम सुनील प्राची सुनीता डबुल्या परिवार बांदकपुर, प्रवीण जैन महावीर ट्रांसपोर्ट दमोह, राकेश सूर्यांश अभिषेक जैन आगरा, रजत अखिल सक्षम सचिन जैन रायपुर, आशा देवी दीपशिखा अंश लोकेश सिंघई परिवार ललितपुर, स्वरूप प्रकाशचंद पिण्डारमैया नौगामा, प्रकाशचंद प्रबल जैन महेवा, मानिकचंद चैना मनीष सपना परिवार जबलपुर, सुनील आर्यन गुना, पारस गांधी अहमदाबाद, अभिनव प्रदीप दिवाकर सागर, प्रमोद पारुल प्रांजल जैन परिवार लखनादौन आदि के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सौभाग्य प्राप्त किया.सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई.

Next Post

अग्रवाल समाज दमोह द्वारा महाआरती 

Wed Jul 8 , 2026
दमोह। अग्रवाल समाज दमोह द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली महाराजा अग्रसेन जी की महाआरती अब एक भव्य अभियान का रूप ले चुकी है.दमोह की धरा से शुरू हुआ यह भक्तिमय प्रयास सफलता के नए आयाम छू रहा है, जिसके फलस्वरूप देश के विभिन्न जिलों में […]

You May Like