अग्रवाल समाज दमोह द्वारा महाआरती 

दमोह। अग्रवाल समाज दमोह द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली महाराजा अग्रसेन जी की महाआरती अब एक भव्य अभियान का रूप ले चुकी है.दमोह की धरा से शुरू हुआ यह भक्तिमय प्रयास सफलता के नए आयाम छू रहा है, जिसके फलस्वरूप देश के विभिन्न जिलों में भी अब इसी तर्ज पर महाआरती का आयोजन होने लगा है.

हर माह की तरह इस बार भी महाआरती का गरिमामयी आयोजन पंडित बृजेश पाठक के सानिध्य में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश, धन की देवी माता लक्ष्मी व समाज के कुलप्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी के पूजन-अर्चन के साथ हुआ. इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने पूरी आस्था के साथ महाआरती की और अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

 

वैवाहिक वर्षगांठ पर ली यजमानी

 

इस माह आयोजित हुई महाआरती की मुख्य यजमानी समाज के वरिष्ठ सदस्य अनिल-सुनीता अग्रवाल द्वारा की गई. उन्होंने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस पावन आयोजन की यजमानी का सौभाग्य प्राप्त किया.इस अवसर पर उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओं व आगंतुकों ने अनिल-सुनीता अग्रवाल को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके सुखी जीवन की कामना की.

आयोजन में रही गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति

धार्मिक आयोजन में अग्रवाल समाज के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मुख्य रूप से: रमा अग्रवाल (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अग्रवाल महिला महासभा) विकास अग्रवाल (संभागीय युवा अध्यक्ष, अग्रवाल महासभा) जीवनलाल अग्रवाल (अध्यक्ष, अग्रवाल राधा रमन ट्रस्ट)

स्वप्नेश अग्रवाल (अध्यक्ष, जन जागरण समाज समिति)

राज बहादुर अग्रवाल (उपाध्यक्ष, अग्रवाल समाज दमोह)

संदीप अग्रवाल (सदस्य, अग्रवाल समाज दमोह)

डॉ. अशोक अग्रवाल (महामंत्री, अग्रवाल महासभा)

इसके साथ ही अंकित, अनिमेष, अर्पित, अनुज, कांति, सीता, रानी, ज्योति,रोशनी, अनीता, दीप्ति, स्वस्ति, समृद्धि, अदिति, परी, रज्जो, आदित्य, विराज, विशेष सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा वर्ग और समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति सराहनीय रही.सभी ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज को एकजुट करने का एक बेहतरीन माध्यम बताया.

Next Post

राधाकृष्णन कल एक दिन की यात्रा पर ओडिशा जायेंगे

Wed Jul 8 , 2026
नयी दिल्ली ,08 जुलाई (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन गुरुवार को ओडिशा के भुवनेश्वर का दौरा करेंगे। उप राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने बुधवार को बताया कि यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति भुवनेश्वर स्थित ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गहरे समुद्री क्षेत्रों में मत्स्य संसाधनों के सतत दोहन के लिए प्राधिकरण-पत्र […]

You May Like