इनामी नक्सलियों को पकड़ने वाली टीम पर धनवर्षा, DSP सैयाम भी सम्मानित

सिंगरौली। प्रतिबंधित नक्सली संगठन के इनामी सदस्यों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के 34 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा कुल 15 लाख रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस सूची में चितरंगी के एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार स्वीकृत किया गया है।

जानकारी के अनुसार 21 अगस्त 2023 को जबलपुर शहर से प्रतिबंधित नक्सली संगठन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के नॉर्थ बस्तर और आरकेबी डिवीजन के मास ऑर्गनाइजेशन प्रभारी तथा डीके स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य अशोक रेड्डी (निवासी तेलंगाना) और एरिया कमेटी सदस्य कुमारी पोटाई उर्फ रेमती (निवासी छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार करने में मध्यप्रदेश पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली थी।

फरार और इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में एटीएस मध्यप्रदेश और हॉक फोर्स की टीम ने उच्च स्तर की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और पेशेवर दक्षता का परिचय दिया था। इस अभियान में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले कुल 34 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा नगद पुरस्कार स्वीकृत किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह पुरस्कार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उत्कृष्ट कार्यकुशलता, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर दक्षता को सम्मानित करने के लिए प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

Next Post

बोरवेल मशीन की टक्कर से बाइक सवार डाक्टर की मौत 

Thu Mar 5 , 2026
मुलताई। क्षेत्र में ग्राम साईखेड़ा के पास एक बोरवेल मशीन वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार ग्राम बिरुल बाजार निवासी डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है गुरुवार की दोपहर ग्राम बिरुल बाजार निवासी डॉक्टर राकेश खाकरे अपने काम से बिरुल […]

You May Like