चितरंगी: चितरंगी ब्लॉक के वन परिक्षेत्र कर्थुआ के सकरिया जंगल में आज दिन सोमवार को भीषण आग लग गई। जहां चारों तरफ धुऑ ही धुआं नजर आ रहा है। हालांकि इसकी जानकारी मिलते ही वन अमला मौके से पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र कर्थुआ के सकरिया जंगल में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक धू-धूकर जंगल जलने लगा।
जहां चारों तरफ धुऑ ही धुऑ नजर आने लगा है। बताया जा रहा है कि जैसे-जैसे हवा वेग तेज हो रहा है। उसी गति से आग भी फैल रही है। दोपहर तक में जंगल में चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। इधर जंगल में आग कैसे लगी, स्पष्ट नही हो पाया है और न ही कारणों का पता चल पा रहा है। आगजनी घटना की जानकारी मिलते ही सकरिया बीट का अमला मौके से पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। लेकिन तेज हवाओं के चलते आग लगातार फैल रही है।
