पात्र हितग्राहियों के नाम हटाने पर दी आंदोलन की चेतावनी

भैरुंदा। प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली और पात्र गरीबों के नाम सूची से काटे जाने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील गोलिया के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने जनपद सीईओ संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा और राजनीतिक द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया. कांग्रेस का कहना है कि भैरुंदा, गोपालपुर और लाड़कई क्षेत्र के कई ग्रामों में उन पात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जो कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हैं. शासन की योजना का लाभ हर गरीब को मिलना चाहिए. राजनीतिक द्वेषवश गरीब का हक छीना जाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सीईओ श्री अग्रवाल से मांग की कि नामों के कटने की पारदर्शी जांच की जाए. हटाए गए पात्र हितग्राहियों के नाम अति शीघ्र सूची में पुन: जोड़े जाएं, बिना किसी पूर्व सूचना के नाम हटाने की प्रक्रिया पर रोक लगे. अन्यथा ब्लॉक कांग्रेस आंदोलन करेगी. इस मौके पर चंदर मीणा, सुभाष पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Next Post

उदयपुरा ब्रेवरेज कंपनी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई

Wed Feb 25 , 2026
जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार बकाया करों की वसूली के लिए प्रयास तेज कर दिये हैं। राजस्व विभाग की टीम द्वारा जिन करदाताओं को बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा नहीं की जा रही है, उन सभी करदाताओं […]

You May Like