उदयपुरा ब्रेवरेज कंपनी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई

जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार बकाया करों की वसूली के लिए प्रयास तेज कर दिये हैं। राजस्व विभाग की टीम द्वारा जिन करदाताओं को बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा नहीं की जा रही है, उन सभी करदाताओं के विरूद्ध कुर्की, तालाबंदी एवं नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में बुधवार को संभाग क्रमांक 15 के अंतर्गत उदयपुरा बेवरेज प्रा.लि. (कोकाकोला) औद्योगिक क्षेत्र रिछाई के द्वारा सम्पत्ति कर जमा नहीं करने पर गार्ड रूम, कान्फ्रेंस हॉल एवं विश्राम गृह की सम्पत्ति को नगर निगम ने कुर्क कर नोटिस चस्पा किया और चल सम्पत्ति के तहत् 407 वाहन को जप्त करने की कार्रवाई की गयी। कार्यवाही के समय राजस्व अधिकारी आनंद मिश्रा, सहायक राजस्व अधिकारी मयंक चौरसिया, संभागीय अधिकारी संतोष अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, सहायक राजस्व निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव, नीरज जैन आदि उपस्थित रहे।

Next Post

अनियमितताएं पाए जाने पर सरपंच और सचिव को नोटिस

Wed Feb 25 , 2026
आष्टा। कलेक्टर बालागुरू के के निर्देशानुसार जिले में संचालित गौशालाओं में व्यवस्थाओं के संचालन के उद्देश्य से गौशालाओं का निरीक्षण किया जा रहा है. आष्टा जनपद सीईओ अमित व्यास ने ग्राम पंचायत खजुरिया जावर में मनरेगा योजना के तहत निर्मित गौशाला का निरीक्षण किया. गौशाला में पेयजल एवं साफ-सफाई व […]

You May Like