आष्टा। कलेक्टर बालागुरू के के निर्देशानुसार जिले में संचालित गौशालाओं में व्यवस्थाओं के संचालन के उद्देश्य से गौशालाओं का निरीक्षण किया जा रहा है. आष्टा जनपद सीईओ अमित व्यास ने ग्राम पंचायत खजुरिया जावर में मनरेगा योजना के तहत निर्मित गौशाला का निरीक्षण किया. गौशाला में पेयजल एवं साफ-सफाई व अनियमितताएं पाई गई. सीईओ व्यास द्वारा सरपंच मायाबाई विश्वकर्मा और सचिव महेन्द्र सिंह ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं. निरीक्षण के दौरान कलस्टर प्रभारी सुमतलाल करोलिया एवं उपयंत्री दीक्षा नागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
अनियमितताएं पाए जाने पर सरपंच और सचिव को नोटिस
