इंदौर:शहर के पश्चिम क्षेत्र में आईडीए द्वारा कन्वेंशन सेंटर और प्रदर्शनी हॉल निर्माण के लिए टेंडर जारी किए थे, जिसकी अंतिम तारीख 19 जून थी. 22 जून को टेंडर खोलने पर किसी भी कंपनी और रियल एस्टेट एजेंसी निविदा में भाग नहीं लिया है.आईडीए ने अपनी बहुप्रतीक्षित योजना 10 हजार सीटों वाला कन्वेंशन सेंटर और प्रदर्शनी हॉल निर्माण कार्य करने के लिए टेंडर जारी किया था. आईडीए की एयरपोर्ट के पास गांधीनगर चौराहे पर 17 हेक्टेयर जमीन पर कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना प्रस्तावित है. इसके तहत 6 हेक्टेयर पर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण और बाकी जगह पर रिसोर्ट, होटल, रेस्त्रां और पार्किंग स्थल विकसित किया जाना है.
आईडीए ने उक्त पीपीपी मॉडल पर योजना निर्माण के नियम शर्तो के साथ टेंडर जारी किया था. टेंडर पीपीपी मॉडल पर निर्माण पर करने के लिए जारी किए गए थे. उक्त योजना की अनुमानित लागत 545.77 करोड़ रुपए मानी गई है और इसमें लीज राशि 365.70 करोड़ रुपए है. तीन साल में निर्माण कार्य पूरा करने की शर्त है. खास बात यह है कि 45 साल की लीज में निर्माण अवधि तीन साल शामिल है. मतलब यह है कि निर्माण कार्य का समय अलग नहीं माना जाएगा, वो लीज अवधि में शामिल होगा.
आईडीए द्वारा टेंडर फार्म की कीमत 1.18 लाख और सुरक्षा निधि 3.0 करोड़ तय की गई थी. टेंडर के साथ 2.75 करोड़ रुपए जमा करके भाग लेने की शर्त रखी गई है. साथ में 3 करोड़ रुपए सुरक्षा निधि भी जमा करना थी . टेंडर में भाग लेने वाली कंपनियों की प्री बीड बैठक आईडीए में 21 अप्रैल को थी. इसके बाद 21 मई को दो कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सीईओ के साथ चर्चा की थी. 19 जून को टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख रखी गई थी. 22 जून को टेंडर खोलने पर किसी भी कंपनी और एजेंसी ने निविदा में भाग नहीं लिया
