
सौंसर, शहर से सटे खाण्डसिवनी रोड पर एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सौंसर निवासी दानिश खान 26 साल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दानिश खान बाइक से खाण्डसिवनी मार्ग से गुजर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही ‘U 4 H फाउंडेशन’ की एम्बुलेंस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सिविल अस्पताल सौंसर पहुँचाया। अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद युवक के पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया है।
