भोपाल। बीयू में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया. विश्वविद्यालय में अनियमितताओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी के मुद्दे को लेकर अभाविप ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को कुलपति के सामने रखा.
अभाविप ने ज्ञापन में विश्वविद्यालय में जारी अनियमितताओं जिनमें प्रमुख रूप से परीक्षा और परिणामों में देरी, मूलभूत सुविधाओं की कमी, प्रयोगशालाओं की दयनीय स्थिति, छात्र सुविधाओं की अनदेखी, विभागों और छात्रावासों की जर्जर स्थिति, निःशुल्क बैटरी रिक्शा सुविधा का अभाव, तथा गर्ल्स क्रिकेट टीम को आर्थिक सहायता न मिलना बताया है.
महानगर मंत्री शिवम् जाट ने इस मौके पर बताया कि यदि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. उन्होंने कहा कि अभाविप छात्रों के अधिकारों और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष करती रहेगी.
