भिण्ड: नगर मिहोना के वार्ड 08 में फूड पॉइजनिंग से परिवार के सभी सदस्यों की हालत बिगड़ गई। एक महिला छोटी बाई पत्नी घंसे कुशवाह उम्र 65 वर्ष की मौत फ़ूड पॉईज़िंग के चलते हो गई। भरत पुत्र सोमबीर कुशवाह उम्र 2.5 साल बच्चे की भी मौत हुई है। दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रैफर किया गया है।
परिवार के बाक़ी सदस्य जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर परिवार के सभी सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया है।मिहोना स्वास्थ्य केंद्र में कोई स्थाई चिकित्सक नहीं है।
