डंडा के प्रहार से युवक की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

.

सीधी। लकड़ी के डंडा से पीटकर युवक को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को कमर्जी पुलिस की त्वरित कार्यवाही में चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना कमर्जी पुलिस ने ग्राम पाठ में हुई हत्या के मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की त्वरित सक्रियता और सटीक घेराबंदी के चलते आरोपी को भागने का अवसर नहीं मिल सका। पुलिस के अनुसार दिनांक 04 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात ग्राम पाठ में प्रयागराज (उ.प्र.) निवासी राहुल कुमार मौर्या उम्र 33 वर्ष की लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमर्जी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी कमर्जी उप निरीक्षक इंद्राज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने परंपरागत पुलिसिंग के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों और सक्रिय मुखबिर तंत्र का समन्वय स्थापित किया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अंकित कुमार रावत पिता राजेन्द्र कुमार रावत उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पाठ को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

 

अपराध एवं वैधानिक कार्यवाही-

 

​फरियादी सत्यम मिश्रा की रिपोर्ट पर थाना कमर्जी में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1) बीएनएस 2023 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी ने संदेह के आधार पर मृतक पर प्राणघातक हमला किया था। वर्तमान में आरोपी से विस्तृत पूंछताछ की जा रही है तथा वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्यवाही जारी है।

 

ये रहे कार्रवाई में शामिल-

 

​उक्त त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी कमर्जी उप निरीक्षक इंद्राज सिंह एवं उनकी समस्त टीम की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। उनकी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरूप एक गंभीर अपराध के आरोपी को शीघ्रता से गिरफ्तार करना संभव हो सका।

Next Post

बालाघाट में मादा तेंदुए की संदिग्ध मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच, आपसी संघर्ष की आशंका

Sat Apr 4 , 2026
बालाघाट। बालाघाट जिले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 383/05 दिनांक 03 अप्रैल 2026 के तहत लामटा परियोजना मंडल के वारासिवनी परिक्षेत्र अंतर्गत सादाबोड़ी बीट के वनकक्ष क्रमांक 782 (टी.पी. 2020) में एक मादा तेंदुए की मृत्यु का मामला सामने आया है।   घटना की जानकारी मिलते ही विभाग ने एनटीसीए […]

You May Like