भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में वर्षा की कमी की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और विभागीय तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम समय रहते सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने जल उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था, कृषि तथा अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि किसी भी चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की और संभावित स्थिति से निपटने के लिए बनाई गई कार्ययोजना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
Next Post
भेरूघाट में घंटों जाम के बाद यातायात हुआ सामान्य
Thu Jul 2 , 2026
इंदौर: इंदौर मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेरूघाट स्थित अजनार ब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार देर रात को कई घंटे तक लंबा जाम लगा रहा. पुल के दो पिलरों के बीच डिफेंडर जॉइंट की वेल्डिंग के कारण यातायात प्रतिबंधित करना पड़ा. लगातार बारिश, डायवर्जन और वाहनों के अधिक दबाव […]

You May Like
-
1 year ago
जंगली सूअर के दो शिकारी गिरफ्तार
-
7 months ago
ऑडी ने शुरू की नये एसयूवी एसक्यू8 की बुकिंग