आलीराजपुर: भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत द्वारा माह अक्टूबर को राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों को सायबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है। जो साइबर अपराध की रोकथाम के लिए 31 अक्टूबर तक लगातार चलाया जाएगा ।
सायबर सेल टीम , महिला थाना प्रभारी मनोरमा सिसोदिया पीजी काँलेज ,ग्राम वडी में तथा थाना प्रभारी चांदपुर ,दिलीप चंदेल के द्रारा स्कूल में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, फिशिंग कॉल, ओटीपी शेयरिंग, और व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही, यह भी बताया गया कि सायबर ठगी होने पर तत्काल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या 1930 नंबर पर कॉल कर सूचना दें।इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में डिजिटल साक्षरता बढ़ाना तथा उन्हें इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना है।
