बदहाली के बीच भविष्य की परीक्षा, छत से टपक रहा पानी; बाल्टी-मग के सहारे पर्चा लिख रहे मासूम

शाजापुर। ग्राम पिपलिया गोपाल में शुक्रवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा पांचवी एवं आठवीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को टपकते हुए पानी में कक्ष में बैठना पड़ा। आज पहला पेपर हिंदी का हो रहा था और यहां पर 144 विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में टाटपट्टी पर बैठकर परीक्षा दे रहे थे, इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। परीक्षा कक्ष में छत से पानी आपके लगा, टपकते हुए पानी में बच्चों को परीक्षा देने को मजबूर होना पड़ा। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है। तीन दिन पहले भी यही शासकीय स्कूल बच्चों से शौचालय की सफाई के मामले में चर्चा में आया था। अब फिर से यहां शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आई है। छत से पानी टपक रहा ऐसे में बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है बाल्टी और मग रखकर पानी को कक्षा में फैलने से रोका जा रहा है, इसके बाद भी टाटपट्टी गिली हो रही है और फर्श पर भी अपनी नजर आ रहा। बच्चों के कपड़ों पर पानी टपक रहा है और ऐसे में ही बच्चे परीक्षा दे रहे हैं।

इस मामले में स्कूल की शिक्षिका शबाना परवीन ने बताया हमें पता नहीं था आज बारिश हो जाएगी। परीक्षा के समय बारिश शुरू हो गई। आज पहला पेपर था और 2 बजे से परीक्षा शुरू होते ही पानी भी आ गया।

Next Post

एआई समिट के विरोध में भोपाल में बवाल, भाजयुमो–कांग्रेस समर्थकों की झड़प; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

Sat Feb 21 , 2026
भोपाल। दिल्ली में आयोजित एआई समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध की आग भोपाल तक पहुंच गई। राजधानी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया जब आमने-सामने आए कार्यकर्ताओं के बीच तीखी […]

You May Like