महारानी लक्ष्मीबाई उमा विद्यालय के प्राचार्य निलंबित   

सतना : संस्था के शिक्षकों को प्रताडि़त करने, सेवानिवृत्त शिक्षकों के स्वत्वों के भुगतान में राशि की मांग करने और अतिथि शिक्षकों से अनुलाभ प्राप्त करने जैसी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर सतना के प्रतिवेदन पर संभागायुक्त रीवा द्वारा आदेश जारी करते हुए शासकीय उमावि एमएलबी के प्राचार्य विश्वनाथ प्रसाद शुक्ला को निलंबित कर दिया गया.प्राचार्य के विरुद्ध गंभीर शिकायतें सामने आने पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा जांच कराई गई. जांच में पाया गया कि प्राचार्य श्री शुक्ला द्वारा सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक विजय शंकर पाण्डेय और श्रीमती करुणा मिश्रा के स्वत्वों को जानबूझकर एवं प्रतिकूल आशय से भुगतान नहीं किया.

इसी कड़ी में शासकीय उमावि संस्कृत सोहावल के प्राचार्य पद पर रहते हुए श्री शुक्ला द्वारा अतिथि शिक्षक शैलेंद्र कुमार तिवारी से 5 हजार रु फोन-पे के माध्यम से अपने खाते में डलवाए थे. इतना ही नहीं बल्कि गलत परीक्षा परिणाम की जानकारी देकर अतिथि शिक्षक को कार्य से पृथक कर दिया गया. संस्था में पदस्थ शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत तथ्यों और कथनों के जरिए प्राचार्य श्री शुक्ला के विरुद्ध प्रताडऩा और राशि की मांग किए जाने के आरोप प्रमाणित पाए गए.

वहीं दूसरी ओर प्राचार्य श्री शुक्ला ने जांच टीम को न तो काई दस्तावेज उपलब्ध कराए और न ही जांच में किसी प्रकार का सहयोग किया. जांच टीम से प्राप्त प्रतिवेदन को कलेक्टर द्वारा संभागायुक्त रीवा बी एस जामोद के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया. जिसे घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता माना गया. जिसके आधार पर संभागायुक्त ने आदेश जारी करते हुए प्राचार्य श्री शुक्ला को निलंबित कर दिया. निलंबन अवधि में श्री शुक्ला का मुख्यालय कार्यलय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सतना नियत किया गया है.

Next Post

छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिंहदेव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जताई सहमति

Fri May 8 , 2026
रायपुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष पद को लेकर अपनी सहमति जताते हुए कहा है कि यदि पार्टी हाईकमान उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपता है तो वे इसे निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि […]

You May Like

मनोरंजन