हिट एंड रन: लग्जरी कार ने बाइक चालक को कुचला, मौत


जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत नौदरा ब्रिज के पास रविवार को हिट एंड रन में बाइक चालक की जान चली गई। बेलगाम लग्जरी कार चालक ने मोटर सायकिल सवार को कुचल दिया। हादसे मेें बाइक सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार चालक बाइक चालक को मौत की नींद सुलाने के बाद मौके से फरार हो गया।जानकारी के मुताबिक रविवार रात्रि करीब नौ बजे नौदरा ब्रिज ज्योति टॉकीज तिराहे पर एक सफेद फॉच्र्यूनर कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 0057 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर सायकिल चालक को रौंद दिया।

टक्कर के बाद बाइक चालक काफी दूर तक उछल गया और हादसे में उसे गंभीर चोटें आ गई हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार चालक मौके से फरार हो गया । बाद में सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी आयुष गुप्ता का कहना है कि कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हुई है। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है। सीसीटीव्ही कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि आरोपी का पता चल सके।

Next Post

बिनॉय विश्वम ने ब्रिटेन की नागरिकता का झूठा दावा के खिलाफ साइबर सेल से किया संपर्क

Mon Feb 9 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 09 फरवरी (वार्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) केरल राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने साइबर सेल में एक झूठी एवं मानहानि वाले फेसबुक पोस्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि उनकी पत्नी और दो बेटियों के पास ब्रिटिश नागरिकता है। इस आरोप को चरित्र […]

You May Like