पद्मश्री प्रो डॉ बीकेएस संजय ने सिक्किम में दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, नाथूला दर्रे का किया दौरा

देहरादून। पद्मश्री से सम्मानित और एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष प्रो डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह संजय ने सिक्किम प्रवास के दौरान सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और राष्ट्रीय सेवा का संदेश दिया। उन्होंने सिक्किम मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सिक्किम में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर व्याख्यान दिए।

उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन चलाने से बचने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने और नशे में ड्राइविंग से दूर रहने की अपील की। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित इस्तेमाल पर जोर देते हुए विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा के जागरूक दूत बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि गंभीर जनस्वास्थ्य चुनौती और राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।

प्रो. डॉ. संजय ने सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की और सह-लेखक डॉ. गौरव संजय के साथ लिखी पुस्तक ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं’ उन्हें भेंट की। इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व पर चर्चा हुई।

सिक्किम दौरे में उन्होंने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नाथूला दर्रे का भी भ्रमण किया। भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें नाथूला के ऐतिहासिक, भौगोलिक और सामरिक महत्व, प्राचीन सिल्क रूट और कैलाश मानसरोवर यात्रा में इसकी भूमिका की जानकारी दी। डॉ. संजय ने कहा कि “सड़क पर बचाई गई हर एक जिंदगी राष्ट्र की विजय है।”

 

 

Next Post

12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत, हजारों लंबित मामलों के निपटारे का लक्ष्य

Thu Sep 3 , 2026
भोपाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. लोक अदालत में जिला न्यायालय, कुटुंब न्यायालय और सिविल न्यायालय बैरसिया सहित विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा. लोक अदालत में पक्षकार […]

You May Like