लू का अहसास कराने लगी गर्मी, अगले चार दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

ग्वालियर: ग्वालियर में भी आसमान साफ होने से गर्मी का असर और बढ़ने लगा है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं आग में घी का काम कर रही हैं। अब अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर जा सकता है। अगले चार दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। दिन के साथ रात भी गर्म हो चुकी है, रात में भी हवा अब गर्म महसूस होने लगी है। मौसम में नमी लगातार कम होती जा रही है इस कारण अब गर्मी और ज्यादा असर दिखाएगी।

वर्तमान में आए तीव्रता वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी क्षेत्र तक ही सीमित रहने से इसका असर अंचल तक नहीं आया। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मौसम प्रणालियों के चलते जम्मू-कश्मीर में गत दिवस प्रकृति अपना कहर बरपा चुकी है।

उत्तर में जहां भारी बारिश और बर्फबारी हुई है वहीं प्रदेश में आसमान से आग बरसना शुरु हो गई है। जम्मू-कश्मीर में विभाग ने आज भी ओरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। एक द्रोणिका मध्य पाकिस्तान एवं समीपवर्ती उत्तर-पश्चिम राजस्थान से बांग्लादेश के मध्य भागों तक सक्रिय है। इसके चलते आज से 24 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ में मध्यम वर्षा ओर तेज हवाएं चलेंगी। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होगी। मध्यभारत में तापमान में कोइ महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। कल से गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

Next Post

सभी पेंशनर्स एकजुट, श्रमिक दिवस पर कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

Tue Apr 22 , 2025
ग्वालियर: प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा ग्वालियर की बैठक जी एच 918 दीनदयाल नगर में सरनाम सिंह जादौन अध्यक्ष प्रांतीय सलाहकार समिति मध्य प्रदेश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सरकार का रवैया पेंशनर्स के प्रति अच्छा नहीं होने से सभी पेंशनर्स ने एक जुट होकर निर्णय लिया कि छत्तीसगढ़ […]

You May Like