बरगी बांध के 12 गेट बंद किये गये

जबलपुर। मंडला- डिंडौरी में तेज बारिश से रानी अवंतीबाई परियोजना के तहत बरगी के कैचमेंट एरिया में पानी की अधिकता को देखते हुए खोले डेम के 17 गेटों को खोला गया था। बुधवार को पानी की सामान्य आउटपुट की वजह से जल स्तर मैंटेन हो गया है। मौजूदा हालात में बरगी में इनपुट कम होने की वजह से गुरूवार दोपहर 12 बजे डेम के 12 गेट बंद कर दिए गए हैं। डेम के सिर्फ पांच गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है। पांचों गेटों को दो-दो मीटर खोला गया है। इन गेटों से 40,612 क्यूसेक पानी निकल रहा है। बांध का जलस्तर घटकर 416.50 मीटर हो गया है।

Next Post

किशनगंज से फरार बदमाश नशे की सामग्री के साथ इंदौर में पकड़ा 

Thu Jul 10 , 2025
इंदौर. किशनगंज थाना क्षेत्र से फरार एक सूचीबद्ध बदमाश को इंदौर के द्वारकापुरी थाना पुलिस ने दबोच लिया. पकड़े गए आरोपी पर पहले से ही एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं और वह कुख्यात शुभम नेपाली गैंग से जुड़ा हुआ है. पुलिस को उसके पास से नशे की सामग्री […]

You May Like