मंत्री सिलावट ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक प्रकरण पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सिलावट ने कहा कि जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव था, उनके तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। उन्होंने अधिकारियों से लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और प्रभावी समाधान कराया जाएगा, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Next Post

दिव्यांगों ने पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर कलियासोत पर किया प्रदर्शन

Mon Jul 20 , 2026
भोपाल। विकलांग बल मध्यप्रदेश के बैनर तले सोमवार को दिव्यांगजनों ने कलियासोत क्षेत्र में प्रदर्शन कर राज्य सरकार से दिव्यांग पेंशन बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्तमान में मिलने वाली 600 रुपये प्रतिमाह की पेंशन महंगाई के दौर में पर्याप्त नहीं है। उन्होंने पेंशन राशि बढ़ाकर 5,000 […]

You May Like