25 साल पुराने अवैध शराब मामले में इनामी वारंटी गिरफ्तार

छतरपुर। जिले की गौरिहार थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से पकड़ा गया है।

दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार मिश्रा वर्ष 2001 के अवैध शराब प्रकरण में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था और पुलिस ने उस पर ₹10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी। लगातार प्रयासों और सूचना के आधार पर गौरिहार पुलिस ने बांदा पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई को पुलिस की अहम सफलता माना जा रहा है, जिससे पुराने मामलों के निराकरण में भी तेजी आने की उम्मीद है।

Next Post

इंदौर को मिलेगी सौगात: मुख्यमंत्री डॉ यादव 1356 करोड़ की जल परियोजनाओं का करेंगे भूमिपूजन

Fri Mar 27 , 2026
इंदौर। 29 मार्च को दशहरा मैदान पर मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव करेंगे 1356 करोड़ की जल परियोजनाओं का भूमिपूजन। सिरपुर में 20 एमएलडी के एसटीपी प्लांट का लोकापर्ण भी करेंगे। कार्यक्रम पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर […]

You May Like