सुरनकोट इलाके में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, आईईडी बरामद

श्रीनगर, 05 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा के पास एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से अत्याधुनिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) और अन्य युद्ध सामग्री बरामद किया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सुरनकोट तहसील के सुरंथल जंगल में रविवार शाम पुलिस और सेना की संयुक्त गश्त के दौरान एक आतंकवादी का ठिकाने का पता लगाया। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान बाल्टी और टिफिन बॉक्स में फिट किए गए पांच तैयार आईईडी, रेडियो सेट, तार, दूरबीन और कंबल बरामद किए।

उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है।

Next Post

कानपुर में आग लगने से परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Mon May 5 , 2025
कानपुर, 5 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के चमनगंज इलाके में एक बहुमंजिली इमारत में आग लगने से एक दंपत्ति और उनकी तीन पुत्रियों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि प्रेमनगर इलाके में बीती देर रात एक जूता कारोबारी दानिश की छह मंजिला […]

You May Like