जेल में बंदियों को दिया जा रहा कौशल प्रशिक्षण

सीहोर। जिला जेल में बैंक ऑफ इंडिया स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा बंदियों के लिए 12 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। प्रशिक्षण में 40 बंदियों को विभिन्न कलाओं जैसे प्लम्बरिंग कार्य, मोटर रिपेयरिंग, इलेक्ट्रीशियन कार्य, ड्रेस डिजाइनिंग, मोटर बाईडिंग, मोमबत्ती निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, साबुन निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के बाद बंदियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे. यह प्रशिक्षण बंदियों को जेल से छूटने के बाद स्वरोजगार पाने में सहायक होगा। जेल अधीक्षक सुश्री प्रतिभा पटेल ने बताया कि बंदियों को कौशल प्रशिक्षण दिलाकर समुदाय में उनके पुनर्वास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.

 

Next Post

विश्व नवकार महामंत्र दिवस कल, विश्व शांति हेतु होगा सामूहिक जाप का आयोजन

Wed Apr 8 , 2026
भोपाल। विश्व शांति, मानव कल्याण और समस्त प्राणियों के मंगल की कामना के साथ जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के तत्वावधान में कल 9 अप्रैल को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारत सहित 108 देशों में एक साथ नवकार मंत्र का सामूहिक जाप होगा। भोपाल में […]

You May Like

मनोरंजन