ग्वालियर:ग्वालियर शहर के सभी हिस्सों में आज सुबह से तेज वर्षा हो रही है। नदी नाले उफन गए हैं और जनजीवन ठप हो गया है। चंबल में मानसून आज सोमवार से एक बार फिर से सक्रिय हो गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज व कल 21 जुलाई को जिले की कुछ-कुछ जगहों पर वर्षा होगी, लेकिन 22 जुलाई से सभी जगहों पर वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। शहर में छह मिमी वर्षा दर्ज की गई।
वर्षा की वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई और तापमान 34 डिसे पर ही रह गया। जबकि कल तापमान 38 डिसे पर था। साथ ही वर्षा होने से उमस भी कम हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत रही। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मानसून ट्रफ लाइन अभी उत्तरप्रदेश के ऊपर से निकल रही है। लेकिन यह ग्वालियर-चंबल की ओर आ रही है। इसलिए अंचल में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर से शुरू हो गई हैं
