
इंदौर. शहर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है.
पहले मामले में 30 वर्षीय पीड़िता का तलाक का केस चल रहा था और वह अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ मायके में रह रही थी. इसी दौरान उसकी पहचान सिकंदराबाद कॉलोनी निवासी अल्ताफ मंसूरी से हुई. आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और बाद में शादी के लिए दबाव डालने पर जान से मारने की धमकी दी. इसी तरह दूसरे मामले में हीरानगर क्षेत्र की 28 वर्षीय युवती ने सेंधवा निवासी हिमांशु चौधरी पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. आरोपी ने विवाह से इनकार कर पीड़िता को धमकी दी और किसी अन्य युवती से शादी भी कर ली. पुलिस ने दोनों मामलों में बलात्कार की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
