
बालाघाट। पुलिस चौकी डाबरी में जीआरबी डिवीजन के 10 से 15 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त नक्सल आसूचना पर हॉकफोर्स तथा सीआरपीएफ बी 217 कोबरा की कुल 12 टीमों के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को सुबह सर्चिंग अभियान शुरू किया गया था। सर्चिंग के दौरान दोपहर 2 बजे हॉकफोर्स की टीम जब बिलालकसा ग्राम से लगे जंगल क्षेत्र में पहुंची तो जंगल में सुखे पत्ते होने के कारण आसपास पुलिस टीम की उपस्थिति का पता लग जाने के कारण 15 से 20 सशस्त्र माओवादियों के समूह द्वारा पुलिस पार्टी पर 20 से 30 राउंड फायर किया गया। जिससे पुलिस टीम को आत्मरक्षार्थ पेड़ों तथा पत्थरो के पीछे आड़ लेनी पड़ी तब नक्सली सतर्क होकर पुलिस टीम पर फायर कर मौके से भागने में सफल हो गए। हॉकफोर्स की टीम ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी संतुलित फायर किए। मुठभेड़ के दौरान नक्सल पार्टी के भागने की दिशा में हॉकफोर्स तथा सीआरपीएफ कोबरा की पार्टियां तैनात कर सम्पूर्ण क्षेत्र को सर्च किया जा रहा हैं।
उक्त मुठभेड़ में बालाघाट पुलिस द्वारा मौके से नक्सलियों द्वारा उपयोग की जा रही सोलर प्लेट तथा बड़ी संख्या में दैनिक उपयोग की सामग्री तथा दवाइयां भी बरामद की गई।
