मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को लेकर महापौर ने ली बैठक 

छिंदवाड़ा। आज नगर निगम सभाकक्ष में नगर निगम महापौर विक्रम अहके की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निगम के सभापति, पार्षद एवं अन्य जनप्रतिधि उपस्थित हुए। बैठक में 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित होने वाले विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी ने अपने विचार रखे। नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय ने बताया कि विवाह सम्मेलन की तिथि से 45 दिन पूर्व से आवेदक विवाह हेतु आवेदन कर सकते है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 264 करोड़ के विकास कार्य बालाघाट की जनता के लिए करेंगे 

Fri Feb 28 , 2025
नवभारत न्यूज बालाघाट   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 मार्च शनिवार को बालाघाट में किसान सम्मलेन व दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के नागरिकों को करोड़ो रूपये की सौगात भी देंगे। उनके द्वारा 264 करोड़ 42 लाख रुपये […]

You May Like