जनगणना 2027: बारीगढ़ नगर परिषद ने समय से पहले पूरा किया एचएलबी कार्य

बारीगढ़। जनगणना 2027 के महाभियान में छतरपुर जिले की नगर परिषद बारीगढ़ ने एक मिसाल पेश की है। जिले के सभी नगरीय निकायों और तहसीलों को पीछे छोड़ते हुए बारीगढ़ ने मकानों की सूचीकरण (House Listing Block – HLB) का कार्य सबसे पहले और समय-सीमा से काफी पहले पूर्ण कर लिया है। इस बड़ी सफलता पर सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

लक्ष्य से पहले 100% कार्य पूर्ण

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, जनगणना 2027 के शुरुआती चरणों के लिए 30 मई 2026 की समय-सीमा तय की गई थी। लेकिन कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी पार्थ जैसवाल के निर्देशन और एसडीएम बलवीर रमन व सीएमओ (चार्ज अधिकारी) अजय अग्निहोत्री के कुशल मार्गदर्शन में बारीगढ़ के सभी 16 ब्लॉकों का कार्य 07 अप्रैल 2026 को ही 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया था।

जिला पंचायत सभाकक्ष में हुआ सम्मान

बारीगढ़ की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने टीएल (TL) बैठक के उपरांत जिला पंचायत सभाकक्ष में फील्ड टीम को सम्मानित किया। कलेक्टर ने चार्ज अधिकारी अजय अग्निहोत्री, फील्ड ट्रेनर संजय कुमार यादव, सुपरवाइजर धीरज कुमार देवलिया, सोमचंद्र विश्वकर्मा, मोहनलाल यादव सहित सभी 16 एचएलबी प्रगणकों को पुष्पमाला पहनाकर और प्रशंसा पत्र भेंट कर उनकी पीठ थपथपाई।

जिले के लिए ‘बारीगढ़ मॉडल’ बना मिसाल

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि डिजिटल आधारित इस जनगणना में बारीगढ़ ने जो तत्परता दिखाई है, वह आगामी चरणों के लिए एक मजबूत आधार बनेगी। उन्होंने जिले के अन्य निकायों और तहसीलों को भी ‘बारीगढ़ मॉडल’ अपनाने और समय से पहले लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

Next Post

रेवेन्यू नगर में जुआ खेलते 4 गिरफ्तार, 64 हजार रुपए जब्त

Wed May 13 , 2026
इंदौर:अन्नपूर्णा पुलिस ने रेवेन्यू नगर क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 64 हजार 200 रुपए नगद और ताश की गड्डी जब्त की गई है. पुलिस के मुताबिक कार्रवाई दोपहर को की गई, जब सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक […]

You May Like