ट्रैक साइक्लिंग : अंडमान, निकोबार की टीमों का जलवा

देहरादून, (वार्ता) 38वें राष्ट्रीय खेल में ट्रैक साइक्लिंग के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों के बाद विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। महिलाओं और पुरुषों की विभिन्न स्पर्धाओं में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। महिला और पुरुष दोनों स्पर्धाओं में अंडमान निकोबार की टीमों ने जबरदस्त दबदबा बनाया।

महिला एलीट व्यक्तिगत परसूट (3 किमी) स्पर्धा में ओडिशा की स्वस्ति सिंह ने स्वर्ण पदक जीतते हुए शानदार प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र की पूजा बाबन दनोले ने रजत पदक जीता। ओडिशा की ही रेजिया देवी खोइरम ने कांस्य पदक जीता।

महिला एलीट व्यक्तिगत टाइम ट्रायल (500 मीटर) स्पर्धा में अंडमान एवं निकोबार की सेलेस्टिना ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जबकि तमिलनाडु की श्रीमती जे ने रजत पदक जीता, जबकि महाराष्ट्र की श्वेता बालू गुंजाल ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह, पुरुष एलीट व्यक्तिगत परसूट (4 किमी) स्पर्धा में सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के दिनेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना वर्चस्व कायम किया। हरियाणा के नीरज कुमार को रजत पदक मिला, जबकि पंजाब के हर्षवीर सिंह सेखों ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

पुरुष एलीट टीम स्प्रिंट (3 लैप्स) स्पर्धा में भी अंडमान एवं निकोबार की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इस टीम में डेविड बेकहम, इसो, गौरव मोंडल और सुभाष सेन गुप्ता शामिल थे। राजस्थान की टीम, जिसमें मुकेश कुमार कसवान, देवेंद्र बिश्नोई, अजय पाल बिश्नोई और महेंद्र बिश्नोई थे, ने रजत पदक जीता। वहीं, पंजाब की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया, जिसमें वारिशदीप सिंह, अजयपाल सिंह, विश्वजीत सिंह और नमन कपिल शामिल थे।

आज कुल चार स्पर्धाओं के क्वालिफाइंग, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें देशभर के प्रतिभाशाली साइक्लिस्टों ने अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। 38वें राष्ट्रीय खेलों में ट्रैक साइक्लिंग की आगामी स्पर्धाओं को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Next Post

डबरा के रेल्वे ओवर ब्रिज की मरम्मत के कार्य को मिली स्वीकृति

Wed Feb 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर :डबरा के रेल्वे ओवरब्रिज की मरम्मत के कार्य को स्वीकृति मिल गई है। मरम्मत के लिए लगभग 37 लाख रुपए की स्वीकृति हो चुकी है। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।डबरा-भितरवार रोड ओवर ब्रिज […]

You May Like