दंतेवाड़ा 12 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बारसूर (दन्तेवाड़ा) ने राष्ट्रव्यापी उत्सव की भावना को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को सातधार से बारसूर,दंतेवाड़ा के बारसूर में एक भव्य बाइक रैली एवं पैदल मार्च निकाली।
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने और देशभर के नागरिकों में देशभक्ति की भावना को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई । रैली का मुख्य उद्देश्य देश की एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था ।
रैली का शुभारंभ राजीव कुमार, कमाण्डेन्ट 195 बटालियन द्वारा सातधार से किया गया। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 2025 राष्ट्रीय ध्वज को हर भारतीय के घर तक पहुँचाने वाला एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है। यह हमारी साझा पहचान, स्वतंत्रता और एकता का एक भव्य उत्सव है जो तिरंगे की भावना से ओत-प्रोत है। यह केवल एक प्रतीक नहीं बल्कि, हमारे राष्ट्र के सामूहिक गौरव और आंकाक्षांओं का जीवंत प्रतिनिधित्व है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट राजीव कुमार ने सभी जवानों और क्षेत्र वासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2025 में पूरे उत्साह, गर्व और देश भक्ति की भावना के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस राष्ट्रीय पर्व में 195 बटालियन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों नें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बाइक रैली अबूझमाड़ के प्रवेश द्वार सातधार से बारसूर शहीद चौक होते हुए भारत माता मंदिर चौक तक निकाली गयी ।
