सतना, 27 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले के रैगांव थाना क्षेत्र के खडौरी गाँव में खेत की मेड पर बाड लगाने के दौरान हुये विवाद में एक युवक की हत्या हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के खडौरी गाँव का निवासी मृगेंद्र बैस कल दोपहर अपने खेत की मेड पर बाड लगाने गया था। जहां उसका विवाद पडोसी काश्तकार नंदलाल कुशवाहा और संपत कुशवाहा से हो गया। इसी दौरान नंदलाल कुशवाहा ने बाड लगाने के लिये रखे बांस के डंडे से मृगेंद्र पर हमला कर दिया, जिससे मृगेंद्र की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Post
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
Fri Jun 27 , 2025
सतना, 27 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के झरी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसायकल सवार दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में सतना चित्रकूट मार्ग पर कल […]

You May Like
-
5 months ago
न्यूनतम तापमान में फिर आया उछाल, 7.6 डिग्री दर्ज
-
1 month ago
बारात की बस में आग
-
3 months ago
आज आधे नगर में 3 घंटे गुल रहेगी बिजली
-
4 months ago
85 हजार के मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार
