बुरहानपुर में युवक की निर्मम हत्या, खेत में मिला शव

बुरहानपुर। बुरहानपुर के शिकारपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शव काफी खराब स्थिति में मिला है। उसके शरीर पर कई जगह घाव के निशान हैं। निर्मम हत्या की बात सामने आई है। मृतक की पहचान राहुल पिता रामचन्द्र पांडे के रूप में हुई है। राहुल शनिवार शाम 6.30 बजे अपनी पत्नी के साथ घर से निकला था।

रविवार दोपहर को उसका शव शाहपुर के आईटीआई कॉलेज के पास एक खेत की झाडिय़ों में मिला। मौके पर सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची। टीम में शिकारपुरा थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार और शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा भी शामिल थे।

4 माह पहले ही शादी हुई:-मृतक के जीजा योगेश महाजन ने बताया कि वह महाराष्ट्र में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर वह बुरहानपुर आए। राहुल की पत्नी ने पति के साथ जाते समय घर पर बताया था कि वह अपनी बड़ी मां को देखने जा रही ह, जिनका पैर ओटले से फिसल गया था। वहीं दूसरे दिन राहुल का शव मिला। राहुल एक निजी स्कूल में काम करता था। करीब 4 माह पहले ही शादी हुई। मौके पर डॉग स्क्वायड, एफएसएल की टीम भी पहुंची। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने मुख्य बाजार में एकांकी मार्ग व्यवस्था लागू 

Sun Apr 13 , 2025
रतलाम। शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शहर के मुख्य बाजारों में अभी चार पहियां वाहनों के लिए एकांकी मार्ग व्यवस्था लागू की गई हैं। इससे बड़े वाहन आमने-सामने नहीं होने से जाम की स्थिति नहीं बनेगी और यातायात सुगम होगा। यह प्लान निरीक्षण […]

You May Like