ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने मुख्य बाजार में एकांकी मार्ग व्यवस्था लागू 

रतलाम। शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शहर के मुख्य बाजारों में अभी चार पहियां वाहनों के लिए एकांकी मार्ग व्यवस्था लागू की गई हैं। इससे बड़े वाहन आमने-सामने नहीं होने से जाम की स्थिति नहीं बनेगी और यातायात सुगम होगा। यह प्लान निरीक्षण के बाद तैयार किया हैं। शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसपी अमित कुमार द्वारा एक और कदम उठाया गया हैं। पुलिस द्वारा सुचारू और सुगम यातायात के लिए कई क्षेत्रों में एकांकी मार्ग की व्यवस्था लागू की गई हैं। एसपी अमित कुमार के निर्देशा पर यातायात पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया था। शहर के मुख्य बाजार डालुमोदी बाजार, माणकचौक, नौलाइपुरा, तोपखाना, कसारा बाजार, घांस बाजार, गणेश देवरी, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, धानमंडी, लोहर रोड, सैलाना बस स्टैंड, राम मंदिर आदि क्षेत्रों में यातायात अवरूद्ध न हो और जाम की स्थिति नहीं बने इसके लिए एकांकी मार्गों की कार्ययोजना बनाई गई हैं। एकांकी मार्ग व्यवस्था को लागू भी कर दिया गया।

Next Post

वक्फ बोर्ड बिल का विरोध, अलर्ट मोर्ड में रही पुलिस

Sun Apr 13 , 2025
तीन सौ सौ का फोर्स रहा तैनात, चप्पे-चप्पे पर रही पैनी नजर   जबलपुर। वक्फ बोर्ड बिल में संशोधन को लेकर प्रदर्शनों, ज्ञापनों का दौर जारी है। रविवार को हनुमानताल क्षेत्र अंतर्गत मंडी मदार टेकरी जामा मस्जिद के सामने मैदान में मुफ्ती ए आजम मध्य प्रदेश मौलाना मुशाहिद रजा कादरी […]

You May Like